Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में फिर से सक्रिय हुआ ITMS सिस्टम, अब ट्रैफिक पर CCTV की पैनी नजर

Dharamshala, Rahul

धर्मशाला में लंबे समय से बंद पड़ा इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) एक बार फिर से पूरी तरह सक्रिय हो गया है। ITMS के पुनः संचालन से ट्रैफिक व्यवस्था को तकनीकी सहायता मिलने लगी है, जिससे यातायात नियंत्रण और नियमों के उल्लंघन पर निगरानी आसान हो गई है।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कांगड़ा की एएसपी अदिति सिंह ने बताया कि बीते 15–20 दिनों से ITMS में तकनीकी सुधार का कार्य चल रहा था, जिसके कारण ट्रैफिक नियंत्रण और चालान की प्रक्रिया मैन्युअल रूप से करनी पड़ रही थी। अब यह प्रणाली दोबारा से सक्रिय हो गई है और पहले की तरह CCTV कैमरों की मदद से ऑटोमैटिक निगरानी की जा रही है।उन्होंने बताया कि ITMS और CCTV कैमरों की सहायता से ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाना जैसे ट्रैफिक उल्लंघनों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा रहा है। खासकर पहाड़ी इलाकों में लापरवाही घातक साबित हो सकती है, और इसी को ध्यान में रखते हुए तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

ASP अदिति सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों में ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता और अनुशासन पैदा करना है। ITMS के चलते वाहन चालकों में यह मानसिक दबाव रहता है कि गलती करने पर उनका चालान कभी भी कट सकता है, जिससे वे अधिक सतर्क रहते हैं।”उन्होंने यह भी बताया कि CCTV कैमरे केवल ट्रैफिक ही नहीं बल्कि अन्य आपराधिक घटनाओं की जांच में भी बेहद सहायक साबित होते हैं। फिलहाल धर्मशाला शहर में 250 से अधिक CCTV कैमरे सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.