Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोडल मेले में प्लास्टिक की नो एंट्री: निगम की टीम मैदान में उतरी

जालंधर |  नगर निगम ने 6 सितंबर को लगने वाले सिद्ध बाबा सोढल मेले को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए 6 अगस्त से शहर में मुनादी कर लोगों और दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा।

मेयर वनीत धीर और निगम कमिश्नर गौतम जैन के आदेशों के तहत हेल्थ ऑफिसर डॉ. श्रीकृष्ण अपनी टीम के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। प्लास्टिक बेचने, उपयोग या उत्पादन करने पर 2 हज़ार से 50 हज़ार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

दुकानदारों के लिए सख्त निर्देश:

  • प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित
  • लंगरों में थर्मोकोल या प्लास्टिक की कटलरी पर रोक
  • मिठाई के डिब्बों पर प्लास्टिक रैपर न हो
  • प्लास्टिक बोतल, कप, फ्लेक्स, बैनर का उपयोग न करें
  • बुके में प्लास्टिक या प्रतिबंधित कपड़ा न लगाएं

प्राकृतिक विकल्पों को मिलेगा बढ़ावा:

  • लंगर में स्टील के बर्तन, पत्तल, दोने का उपयोग
  • कपड़े, जूट व कागज़ के थैले प्रोत्साहित
  • छबील में पेपर या स्टील के गिलास का प्रयोग
  • गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की व्यवस्था

नगर निगम का साफ संदेश है कि इस बार मेला पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छता के मानकों पर खरा उतरेगा। आदेशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.