Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में गेट नंबर 5 से मंदिर जाने वाले रास्ते पर गिरी भारी चट्टान

हमीरपुर | उत्तरी भारत के सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में गेट नंबर 5 से मंदिर की ओर से जाने वाले रास्ते में अचानक काफी बड़ी चट्टान पहाड़ी से रास्ते पर गिरी जिससे मंदिर को अपर बाजार और ऊपरी तरफ से बाहर जाने वाला रास्ता बिल्कुल बंद हो गया यह चट्टान बकरा स्थल के नजदीक आ कर रास्ते में गिरी । यह सारी धटना सीसीटीवी कैमरे में कैद ही गई ।

गौरतलब है कि कि सबसे पहले एक छोटा सा पत्थर पहाड़ी से नीचे गिरा था जिसको देखते ही वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गया और रास्ता बिल्कुल खाली करवा दिया। उसे समय 5 -7 श्रद्धालु एक प्रसाद की दुकान से मंदिर को चढ़ाने के लिए प्रसाद खरीद रहे थे। इसके तुरंत बाद काफी बड़ा पत्थर पहाड़ी से नीचे रास्ते की ओर गिरा। इससे किसी श्रद्धालु और दुकानदार पर कोई जान का खतरा नहीं हुआ और न ही दुकानदार का कोई नुकसान हुआ है।

परंतु मंदिर की ओर से लगाई गई जाली वह टीन की शेड टूट गई है जिससे प्रशासन को नुकसान हुआ हैं। बताते चलें कि इस दौरान मंदिर अधिकारी तहसील में अपने कार्य की सेवाएं दे रहे थे उनको जैसे ही इसकी सूचना लगी तो वह तुरंत तहसील से घटना स्थल मंदिर की ओर रवाना हुए उन्होंने तत्काल सबसे पहले पुलिस चौकी को फोन द्वारा इस घटनाक्रम के बारे में सूचित किया कि नीचे से आने वाली गाड़ियों को रोका जाए और पूरी तरह बैरियर लगाया जाए क्योंकि अप्पर बाजार से मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता बिल्कुल बंद हो गया है जिसको ध्यान में रखते हुए श्रद्धालु को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए श्रद्धालुओं की गाड़ियों को बेरियल के पास ही रोका जाए और श्रद्धालुओं को लोअर बाजार से मंदिर की ओर जाने के लिए कहा जाए।

पुलिस प्रशासन द्वारा भी तुरंत ही बैरियर लगा दिया गया और श्रद्धालुओं की गाड़ियों को बेरियल रोक दिया गया। मंदिर न्यास अध्यक्ष राजेंद्र गौतम का कहना है कि जैसे ही उन्हें इस घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत मंदिर अधिकारी को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए एवं निरीक्षण करने को कहा तत्पश्चात उन्हें जल्द से जल्द रास्ते को खोलने को भी कहा किया ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कि दिकतों का सामना न करना पड़े।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

अमृतसर में गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल

Summer express, अमृतसर । अमृतसर के चाटीविंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चीते कलां में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। युवक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौट रहा था, तभी उस पर गोलियां चला दी गईं। इस हमले में उसके साथ मौजूद दोस्त रणजीत सिंह भी गोली लगने...

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा :आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट ,60 से अधिक ट्रेनें रद्द

Summer express, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने से तटीय राज्यों में खतरा बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और विशाखापत्तनम से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके 28 अक्टूबर की...

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों के अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। टीम में सिख और जैन समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। संगठनात्मक नियुक्तियों के...

पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के...

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.