10 August, 2025
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में एक नए चेहरे की एंट्री को लेकर चर्चा गर्म है। खबर है कि मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता अली असगर को शो में शामिल होने का प्रस्ताव मिला है। अली असगर, जो ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी आइकॉनिक दादी के किरदार से मशहूर हुए थे, लंबे समय से टीवी पर नज़र नहीं आए हैं।
सूत्रों के अनुसार, शो के मेकर्स ने उन्हें मोटी फीस का ऑफर दिया है और फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि, अली असगर ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है।अली असगर ने टेलीविजन पर ‘दो और दो पांच’, ‘कहानी घर घर की’, ‘कॉमेडी सर्कस’, और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे हिट शोज में काम किया है। फिल्मों में भी उन्होंने ‘शहजादा’, ‘पागलपंती’, ‘जुड़वा 2’, ‘तीस मार खान’ और ‘पार्टनर’ जैसी कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।अगर वह ‘बिग बॉस 19’ में शामिल होते हैं, तो दर्शकों को उनके असली व्यक्तित्व को नज़दीक से देखने का मौका मिलेगा।