Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धनखड़ के इस्तीफ़े के बाद बढ़ी हलचल, मोदी-नड्डा कर सकते हैं बड़ा खुलासा

नई दिल्ली| देश के नए उपराष्ट्रपति के चयन को लेकर दिल्ली में राजनीतिक हलचल चरम पर है। 9 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी और एनडीए के भीतर उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मंथन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, आज (12 अगस्त) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक में एनडीए उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा सकते हैं।

मोदी-नड्डा को मिली जिम्मेदारी

हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई एनडीए बैठक में यह फैसला लिया गया कि उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का चयन पीएम मोदी और जेपी नड्डा करेंगे। इस बैठक में अमित शाह, शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, टीडीपी के लवू कृष्ण देवरायलु और आरपीआई के रामदास अठावले समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।

सभी सहयोगियों का समर्थन तय

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी और जेपी नड्डा द्वारा चुने गए उम्मीदवार को एनडीए के सभी घटक दल समर्थन देंगे। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पहले ही बिना शर्त समर्थन का ऐलान कर चुके हैं।

धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव

21 जुलाई को मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह चुनाव आवश्यक हो गया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उनके इस्तीफे के पीछे सरकार से मतभेद भी एक वजह हो सकती है।

क्या दोबारा मैदान में उतरेगा ‘जाट’ चेहरा?

बीजेपी रणनीतिकारों के बीच यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी फिर से जाट समुदाय से जुड़े नेता को उम्मीदवार बना सकती है। इस बार हरियाणा के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का नाम चर्चा में है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

चुनाव कार्यक्रम

  • 7 अगस्त: अधिसूचना जारी
  • 21 अगस्त: नामांकन की अंतिम तिथि
  • 22 अगस्त: नामांकन पत्रों की जांच
  • 9 सितंबर: मतदान और नतीजों की घोषणा

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.