Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ICICI बैंक ने बदले सेविंग अकाउंट के नियम, ग्राहकों को मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली | देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में शुमार ICICI बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट नियमों में बड़ा बदलाव किया है। बैंक ने शहरी इलाकों में नए ग्राहकों के लिए न्यूनतम औसत बैलेंस (MAB) को ₹50,000 से घटाकर ₹15,000 कर दिया है।

दरअसल, 1 अगस्त 2025 से बैंक ने नए अकाउंट पर मिनिमम बैलेंस की सीमा अचानक ₹10,000 से बढ़ाकर ₹50,000 कर दी थी। यह बदलाव ग्राहकों के लिए पांच गुना ज्यादा बोझ लेकर आया और सोशल मीडिया पर बैंक की जबरदस्त आलोचना शुरू हो गई। नाराज ग्राहकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए बैंक को अपने फैसले पर नरमी बरतनी पड़ी।

अलग-अलग इलाकों में नया नियम

  • शहरी क्षेत्र: ₹15,000 (पहले ₹50,000)
  • अर्ध-शहरी क्षेत्र: ₹7,500 (पहले ₹25,000)
  • ग्रामीण और पुराने ग्राहक: ₹5,000 (बिना बदलाव)

किन्हें मिलेगी राहत?

बैंक ने स्पष्ट किया है कि सैलरी अकाउंट, वरिष्ठ नागरिक और पेंशनभोगी ग्राहक इस नियम से बाहर रहेंगे। इसके अलावा, 31 जुलाई 2025 तक जिनका अकाउंट खुल चुका है, उनके लिए पुराने नियम ही लागू रहेंगे।

अन्य बैंकों से तुलना

जहां SBI ने 2020 में ही न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता खत्म कर दी थी, वहीं प्राइवेट और पब्लिक बैंकों में यह सीमा आम तौर पर ₹2,000 से ₹10,000 तक रहती है। ऐसे में ICICI बैंक अब भी बाकी बैंकों की तुलना में ज्यादा बैलेंस की मांग कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.