टोहाना | डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड के पास अचानक बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ा कीकर का पेड़ अचानक गिरकर बाइक सवार पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान डांगरा निवासी विक्रम के रूप में हुई है, जो भुना रोड स्थित साथी आईजी कॉलेज ब्रांच में बतौर एडवाइजर कार्यरत है। हादसे के बाद स्थानीय लोग और बैंक स्टाफ मौके पर पहुंचे और विक्रम को अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विक्रम रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि पेड़ पूरी तरह खोखला हो चुका था और जड़ से उखड़कर विक्रम पर आ गिरा। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है।