Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झज्जर में शहीद की प्रतिमा अनावरण, हुड्डा का बड़ा वार

झज्जर  | झज्जर जिले के साल्हावास गांव में शहीद दीपक शर्मा की प्रतिमा का अनावरण बड़े सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे, जहां कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शहीद को नमन करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि संगठन पुनर्गठन के बाद कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों को मिलकर मेहनत करनी होगी, ताकि प्रदेश की जनता को कांग्रेस एक सकारात्मक विकल्प दे सके।

इस दौरान भाजपा नेता ओम प्रकाश धनखड़ के चुनाव आयोग की तारीफ पर तंज कसते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनता सब समझ रही है, क्योंकि सवाल चुनाव आयोग से पूछे जाते हैं लेकिन जवाब बीजेपी देती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...

गुरुग्राम में डेढ़ लाख के लेनदेन पर खूनी खेल, पूर्व सैनिक ने PG संचालक को मारी गोली

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-14 के आचार्यपुरी इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। डेढ़ लाख रुपये की उधारी वापस लेने पहुंचे एक पूर्व सैनिक ने अपने परिचित पीजी संचालक के माथे पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को परिजन अस्पताल लेकर...

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

Summer express/शिमला /संजू -:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें, घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भाजपा नेता...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.