18 August, 2025
राजीव राम और निकोला मेक्टिक ने रविवार को सिनसिनाटी ओपन में पुरुष युगल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। यह उनकी बतौर जोड़ी पहली ATP मास्टर्स 1000 ट्रॉफी है। खास बात यह है कि दोनों ने केवल तीसरे टूर्नामेंट में ही यह उपलब्धि हासिल की और पहली बार मास्टर्स फाइनल तक पहुंचे।
फाइनल में उन्होंने इटली के लोरेंजो मुसेट्टी और लोरेंजो सोनेगो को 4-6, 6-3, 10-5 से हराया। करीब 90 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में राम–मेक्टिक ने पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की।उनकी जीत में सबसे बड़ा हथियार रही उनकी शानदार सर्विस, जहां उन्होंने अपनी पहली सर्विस पर 87 प्रतिशत अंक (34/39) जीते।