Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लाल डोरा प्रमाण पत्र में लापरवाही, नोटिस जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने लाल डोरा और आबादी देह क्षेत्र में संपत्ति प्रमाण पत्र वितरण की धीमी रफ्तार पर कड़ा रुख अपनाया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने काम में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए 6 जिलों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विभाग ने साफ कहा है कि प्रमाण पत्र वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और जहां सीमाओं की सटीकता सुनिश्चित करने में दिक्कत है, वहां GIS तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। साथ ही खसरा नंबरों का गहन सत्यापन कर विसंगतियों को तुरंत दूर करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिन इलाकों में काम की रफ्तार बेहद धीमी है, वहां विशेष कैंप लगाकर लोगों को राहत देने पर जोर दिया गया है।

इन जिलों में सबसे धीमी प्रगति

हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में सामने आया कि पंचकूला, महेंद्रगढ़, अंबाला, भिवानी, झज्जर और यमुनानगर जिलों में काम की गति बेहद धीमी रही। इस पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का फैसला लिया है।

ACR में दर्ज होगी लापरवाही

निर्देशों के मुताबिक, यदि सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR-PAR) में उनकी कार्यप्रगति को दर्ज किया जाएगा। वहीं लगातार लापरवाही बरतने पर नोडल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हरियाणा-राजस्थान के बीच जल बंटवारे पर सहमति, एमओयू पर हस्ताक्षर

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ। इस दौरान दोनों राज्यों की सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह...

पानीपत में हाईवे डिवाइडर की ग्रिल में उतरे करंट से चालक की मौत, एलएंडटी और टोल प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज

Summer express, पानीपत। शहर के थाना तहसील कैंप क्षेत्र में पीवीआर मॉल के सामने नेशनल हाईवे पर कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हाईवे के डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल में करंट प्रवाहित होने से एक 30 वर्षीय ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद...

मनीषा को न्याय दिलाने की मांग पर आमरण अनशन को निकले पिता को पुलिस ने रोका

Summer express, भिवानी। भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा के पिता संजय अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठने के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, उनका काफिला गांव कुडलवास के पास पहुंचते ही पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद क्षेत्र में...

फरीदाबाद में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के छह लोग घायल

Summer express, फरीदाबाद। जिले के छांयसा थाना क्षेत्र स्थित अरुआ गांव में एक मामूली मजाक ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलने से छह लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने...

आठवें वेतन आयोग और पेंशन मुद्दों पर रेल कर्मचारी यूनियन का संघर्ष जारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन स्थित नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू), अंबाला मंडल कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (एआईआरएफ) एवं एनआरएमयू के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा और एनआरएमयू के केंद्रीय अध्यक्ष एस.के. त्यागी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.