Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र में किया ऐतिहासिक ऐलान

कुरुक्षेत्र |  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में पांचाल समाज और ओबीसी वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 13,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे समाज के लोग औजार और उपकरण खरीदकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

सीएम सैनी ने आश्वासन दिया कि पांचाल समाज को राजनीति में उचित हिस्सेदारी दिलाई जाएगी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि पंचकूला के हुडा सेक्टर में पांचाल समाज को प्लॉट आवंटित किया जाएगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र भवन के निर्माण के लिए 31 लाख रुपये की सहायता देने और पट्टेदार काश्तकार किसानों को मालिकाना हक दिलाने की दिशा में रजिस्ट्री सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान स्वामी भीष्म महाराज को भी श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि स्वामी भीष्म ने कुरुक्षेत्र के त्योड़ा और पांडू पिंडारा गांवों में तपस्या कर समाज को ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश दिया था। उनके विद्वत्तापूर्ण योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में बड़ा एक्शन: 5 बदमाश हथियारों संग गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल I करनाल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध पिस्टल, 30 जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि...

पलवल में बिजली कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, 2 जुलाई को घेराव की चेतावनी

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल | पलवल में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन द्वारा एसई कार्यालय के सामने दो घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध जताया। कर्मचारियों ने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का किया जाए, जोखिम...

पलवल में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक, 14 शिकायतों पर हुई सुनवाई

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल | पलवल में मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने की। इस दौरान कुल 14 शिकायतें सामने आईं, जिनकी क्रमवार सुनवाई की गई। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से...

करनाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी

Summer express, राकेश कुमार शर्मा,करनाल | करनाल के इंद्री उपमंडल के गांव खेड़ा में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर...

गुरुग्राम में बस स्टैंड की बदहाली पर कांग्रेस का हमला, 12 साल से अधर में विकास कार्य

Summer express, गुरुग्राम | अनुज पांचाल , गुरुग्राम के साइबर सिटी बस स्टैंड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी को देखकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डाबर के नेतृत्व...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.