Facebook-f Youtube X-twitter

गांव बखेता में गोलियों की गूंज, दो युवक अस्पताल में

रोहतक | रोहतक जिले के थाना आईएमटी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बखेता गांव में जमीन विवाद को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। देर शाम करीब सात बजे दो पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया। इस घटना में एक ही परिवार के दो लोगों को गोलियां लग गईं।

घायलों की पहचान अंकित (25) और अमित (30) के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक अमित को पेट में गोली लगी है, जबकि अंकित को पैर में गोली लगी है। अमित की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि फायरिंग गांव की महिला सरपंच के पति देवेंद्र उर्फ चांद और उसके परिवार वालों ने की। पूर्व सरपंच सतीश धनखड़ का कहना है कि विवाद पंचायती दीवार को लेकर हुआ था। जब उनके परिवार ने दीवार बनाने का विरोध किया तो चांद और उसके परिजनों ने झगड़ा शुरू कर दिया।

सतीश धनखड़ के मुताबिक, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन उसी दौरान चांद और उसके साथियों ने पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। इसमें दोनों भतीजे घायल हो गए। उनका यह भी कहना है कि आरोपी चांद पहले भी जेल जा चुका है।

पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है। अब तक किसी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नासिक TCS धर्मांतरण-उत्पीड़न केस: फरार HR निदा खान गर्भवती, कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका

Summer express,नासिक | महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में कथित जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में फरार चल रही एचआर मैनेजर निदा खान को लेकर नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिलने की बात सामने आई है और उसने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका...

हरियाणा निकाय चुनावों पर रोक की मांग खारिज, 10 मई को मतदान का रास्ता साफ

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा में आगामी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कांग्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें राज्य में निकाय चुनावों पर रोक लगाने और वार्डबंदी प्रक्रिया को दोबारा कराने की मांग की गई...

नारनौल में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी गुरुग्राम की कार्रवाई में 7 हजार बरामद

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो , गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग, नारनौल में तैनात पटवारी प्रदीप कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार, इस...

टोहाना में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई : CM फ्लाइंग और फूड सप्लाई विभाग की रेड में अनियमितताएं उजागर

Summer express, फतेहाबाद|हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना स्थित डांगरा रोड पर एक रसोई गैस एजेंसी पर देर रात CM फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्टॉक और रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद एजेंसी को मौके पर ही सील कर दिया गया। जानकारी...

हरियाणा महिला आयोग की सख्ती: गायक मासूम शर्मा को नोटिस, 18 अप्रैल को करनाल में पेश होने के निर्देश

Summer express,करनाल  | हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर 18 अप्रैल को करनाल में आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामला एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा और मंच से अभद्र शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है। महिला...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.