Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी पुलिस का नया ट्रैफिक प्लान: पंडोह बाजार से पहले ही रोके जाएंगे वाहन

Mandi, Dharamveer

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की क्षतिग्रस्त स्थिति के कारण पंडोह से डयोड़ के बीच रोजाना लग रहे लंबे जाम से निपटने के लिए मंडी पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। अब मंडी की ओर से आने वाले वाहनों को पंडोह बाजार तक पहुंचने से पहले ही जवाहर नवोदय विद्यालय के पास रोका जाएगा।

एएसपी मंडी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पहले वाहनों को पंडोह डैम के पीछे रोका जाता था, लेकिन कुछ समय बाद जाम पंडोह बाजार तक पहुंच जाता था। चूंकि बाजार पहले ही तंग है, यहां रोजाना ‘चोक’ की स्थिति बन रही थी। इसीलिए अब पुलिस ने बाजार से पहले ही वाहनों को रोकने का फैसला लिया है।

एएसपी ने वाहन चालकों से अपील की है कि ट्रैफिक रुकने के दौरान धैर्य बनाए रखें और लाइन जंप न करें।

हाईवे पर खतरा बरकरार

लगातार बारिश से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सफर करना जोखिम भरा बना हुआ है। 4 मील से औट तक पहाड़ों से मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। कैंचीमोड़ और डयोड़ के बीच स्थिति और भी गंभीर है—कैंचीमोड़ के आगे नदी किनारे वाली लेन कई जगह से धंस चुकी है, जबकि डयोड़ के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से एकतरफा ट्रैफिक ही संभव है।

इधर, जोगनी मोड़ के पास बीते रोज तड़के हुए हादसे में एक मालवाहक वाहन में सवार लोगों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सैफ अली खान से मिलने की चाह में पानीपत का किशोर पहुंचा मुंबई, एक माह बाद मिला

Summer express, पानीपत | बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से मिलने की चाह एक किशोर को हरियाणा के पानीपत से सीधे मुंबई तक ले गई। समालखा क्षेत्र का रहने वाला यह किशोर करीब एक महीने पहले घर से बिना बताए निकल गया था और बाद में महाराष्ट्र के दादर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते...

ईडी की बड़ी कार्रवाई: आप नेता संजीव अरोड़ा और परिवार की 55.57 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

Summer express,नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा, उनके परिवार के सदस्यों तथा उनसे जुड़ी एक रीयल एस्टेट कंपनी की करीब 55.57 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क कर ली हैं। ईडी के...

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला उच्च शिक्षा का सहारा

Summer express, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार व्यापक और प्रभावी पहल कर रही है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

होर्मुज जलसंधि को लेकर टकराव तेज, ओमान के टोल-फ्री कॉरिडोर पर ईरान की चेतावनी

Summer express, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ताओं और 60 दिनों के अंतरिम युद्धविराम के बीच खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। ओमान द्वारा तेल टैंकरों की आवाजाही के लिए एक वैकल्पिक समुद्री मार्ग शुरू करने की घोषणा के बाद क्षेत्रीय विवाद गहरा गया है। ईरान...

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर | अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.