Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बकायेदार पंचायत प्रतिनिधि चुनाव से होंगे वंचित, 53 पंचायतों को नोटिस जारी

Chamba, Manjur

पंचायती राज चुनाव को लेकर पंचायती राज विभाग सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी साल के अंत में होने वाले चुनाव से पहले तीसा खंड की 53 पंचायतों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में साफ निर्देश दिए गए हैं कि प्रधान, उपप्रधान, युवक मंडल, महिला मंडल और विभिन्न समितियों के जिम्मेदार यदि अपनी बकाया राशि जमा नहीं करवाते हैं, तो उन्हें चुनाव में हिस्सा लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा।


यदि कोई व्यक्ति जानकारी छुपाकर चुनाव लड़ता है और बाद में बकाया सामने आता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी उसी की होगी।खंड विकास अधिकारी तीसा, अरविंद कुमार ने बताया कि पंचायती राज चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पंचायतों को यह निर्देश दिए गए हैं। जिन पंचायत प्रतिनिधियों या संस्थाओं पर बकाया राशि लंबित है, यदि उन्होंने समय पर राशि जमा नहीं करवाई तो ऐसे लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। साथ ही अगर कोई जानकारी छुपाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर | अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी...

कैथल में एक करोड़ की चोरी के दो फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express ,कैथल। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में हाल ही में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों...

बंधुआ मजदूरी के शिकार नाबालिग को मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से 10 लाख का मुआवजा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद बंधुआ मजदूरी, बाल शोषण और अमानवीय व्यवहार का शिकार हुए 15 वर्षीय किशोर को विशेष मामले के रूप में 10 लाख रुपये का मुआवजा मंजूर किया गया है। आयोग की सिफारिश पर हरियाणा सरकार ने 16 जून 2026 को यह राशि स्वीकृत की। उल्लेखनीय है...

रेवाड़ी रेलवे रोड पर युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Summer express, रेवाड़ी। शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव सड़क किनारे पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस घटनास्थल पर...

सावन-तीज से पहले सोनीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : 13 सैंपल सील, 28 किलो घेवर नष्ट

Summer express, सोनीपत। सावन और तीज के त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में घेवर की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोहाना रोड और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे संचालित घेवर विक्रेताओं और विभिन्न मित्र मंडलियों की दुकानों पर छापेमारी कर देसी घी, मावा और घेवर के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.