Facebook-f Youtube X-twitter

सोशल मीडिया पर छाए उप्पल फार्म केस में आया नया मोड़

जालंधर |  सोशल मीडिया पर उप्पल फार्म गर्ल के नाम से चर्चित जालंधर की एक लड़की की प्राइवेट वीडियो लीक मामले में बड़ी developments सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दोनों परिवारों ने आपसी समझौता कर लिया है और मीडिया के सामने यह जानकारी साझा की है। लड़के के पिता ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच केवल गलतफहमी थी, जिसे अब सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की गलती के लिए माफी मांगी जा रही है और लोगों से अपील की कि वायरल वीडियो को हटाया जाए।

मामले का ब्योरा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़की ने दो युवकों पर उसके साथ बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। बताया गया कि आरोपी प्रभ की गुरमनजोत से सगाई हो चुकी थी। हालांकि शादी से पहले ही उसने युवती को नशीला पदार्थ देकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इसके कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर फैल चुके थे, जिससे लड़की और उसके परिवार को भारी मानसिक और सामाजिक दबाव झेलना पड़ा।

अब दोनों परिवारों के समझौते के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ जाएगा और वीडियो को हटाने की प्रक्रिया तेज होगी। इस कदम को सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और तनाव को कम करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बह्रा यूनिवर्सिटी में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज, छात्रों को मिला न्यायिक प्रक्रिया का अनुभव

सोलन/ 17 अप्रैल — बह्रा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित 5वीं मूट कोर्ट प्रतियोगिता (16 से 18 अप्रैल 2026) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ विधिवेत्ता अविनाश र राय खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविदर सिंह बह्रा ने...

धर्मशाला में श्रमिकों का प्रदर्शन,लंबित क्लेम पर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में शुक्रवार को जिला भर से आए श्रमिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कचेहरी अड्डा पर एकत्रित हुए मजदूरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनके क्लेम सेटल नहीं किए गए, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन...

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.