Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुना में डूबे कबड्डी खिलाड़ी के परिजनों से मिले खेल मंत्री गौरव गौतम

Palwal, 7 September

हरियाणा के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित गांव कुशक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नदी में डूबे कबड्डी खिलाड़ी योगेश के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

बाढ़ प्रभावित गांवों को हर संभव मदद मिलेगी, प्रशासन सतर्क

मंत्री के साथ जिला अध्यक्ष विपिन बैसलाउपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठपुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।गौरव गौतम ने बताया कि शनिवार को टिकरी गुर्जर निवासी 22 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी योगेश अपने पांच दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गया था, जहां वह गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। उन्होंने इसे दुखद घटना बताते हुए कहा कि एनडीआरएफ की टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ खाने-पीने और दवाइयों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रभावित गांवों को हर संभव मदद दी जाएगी।खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर प्रभावित परिवार तक सहायता पहुंचाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.