Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा में बारिश से बढ़ा संकट: शीतला का ऐतिहासिक पुल खतरे में, लोगों में रोष

Chamba, 7 Manjur

चंबा जिला में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जगह-जगह भूस्खलन के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है और अब इस आपदा की मार शीतला क्षेत्र के ऐतिहासिक झूला पुल पर भी पड़ गई है।

रावी नदी पर लोहे की रस्सियों से बना यह पुल दशकों से स्थानीय लोगों की जीवनरेखा रहा है। हालांकि इसके पास ही नया फ्लाईओवर पुल मौजूद है, फिर भी मंगला, शीतला और माई का बाग जैसे क्षेत्रों के लोग अब भी इस पुराने पुल पर निर्भर रहते हैं।भारी बारिश के कारण रावी नदी में जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। पुल की एक ओर की सुरक्षा दीवार गिर चुकी है और लोहे की रस्सियाँ भी टूटने की कगार पर हैं। यदि पुल धराशायी होता है तो न केवल लाखों का नुकसान होगा बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्थानीय लोगों की रोज़मर्रा की आवाजाही भी गंभीर रूप से प्रभावित होगी।

स्थानीय निवासियों का ये कहना

यह पुल हमारे लिए सिर्फ एक रास्ता नहीं है, यह हमारी यादों और जीवन का हिस्सा है। दुकानदारों की रोज़ी-रोटी इसी से जुड़ी है। अगर यह टूट गया तो हमारी आवाजाही रुक जाएगी और बच्चों की पढ़ाई से लेकर व्यापार तक सब प्रभावित होगा। हम प्रशासन से गुहार लगाते हैं कि इस पुल को बचाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएँ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल नए बने फ्लाईओवर को भी अप्रत्यक्ष रूप से सुरक्षा प्रदान करता है, इसलिए इसे संरक्षित रखना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने सरकार से तत्काल मरम्मत और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने की मांग की है, ताकि आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा टल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.