Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल के चाचा-भतीजे का करिश्मा — बिना ईंधन या बिजली के दौड़ेगा इंजन, ग्रेविटी से पैदा की एनर्जी


पलवल के चाचा-भतीजे का करिश्मा — बिना ईंधन या बिजली के दौड़ेगा इंजन, ग्रेविटी से पैदा की एनर्जी

पलवल, 5 अक्टूबर 

पलवल शहर की भाटिया कॉलोनी के रहने वाले चाचा-भतीजे ने ऐसा अनोखा आविष्कार किया है जो विज्ञान की परंपरागत सोच को चुनौती दे रहा है।दोनों ने मिलकर ऐसा ग्रेविटी इंजन तैयार किया है जो बिना किसी पेट्रोल, डीजल या बिजली के चल सकता है।यह इंजन ग्रेविटी की शक्ति को एनर्जी में बदलकर वाहन और मशीनों को चलाने में सक्षम है.आविष्कारकों का दावा है कि यह तकनीक आने वाले समय में ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति ला सकती है।

ग्रेविटी इंजन के निर्माता अंजू तंवर और उनके भतीजे श्रवण का कहना है कि अब इस इंजन से न सिर्फ वाहन चलेंगे, बल्कि बिजली उत्पादन भी संभव है। पहले यह सिर्फ एक कल्पना लगती थी, लेकिन अब उन्होंने इसे हकीकत में बदल दिया है। इस इंजन के पेटेंट के लिए आवेदन भेजा जा चुका है।उनका दावा है कि बहुत जल्द देश-दुनिया में कोई भी वाहन, इंडस्ट्री या बिजली उपकरण इस ग्रेविटी इंजन से चलाया जा सकेगा — बिना प्रदूषण, बिना ईंधन और बिना किसी बाहरी ऊर्जा स्रोत के।इस अनोखे आविष्कार को देखने के लिए अब देशभर के इंजीनियर और प्रोफेसर पलवल पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि यह विश्व की पहली ऐसी तकनीक है जो एनर्जी सेक्टर में ऐतिहासिक बदलाव लाएगी।

अंजू तंवर ने बताया कि जब उन्होंने इस तकनीक पर काम शुरू किया, तब कई वैज्ञानिकों ने कहा था कि यह असंभव है। लेकिन 20 साल के लंबे संघर्ष और करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत के बाद उन्हें सफलता मिली।उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें अपनी पैतृक जमीन तक बेचनी पड़ी, लोगों ने मज़ाक भी उड़ाया, लेकिन अब वही लोग उनके इस कमाल के आविष्कार को देखने आ रहे हैं।

इस इंजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें चाहे जितना लोड बढ़ा दिया जाए, ऊर्जा की खपत वही रहती है। यहां तक कि इसमें लगी बैटरी को चार्ज करने के लिए कोई बाहरी चार्जिंग की जरूरत नहीं होती — इंजन खुद बैटरी को चार्ज करता है।शुरुआत में उन्होंने वजन उठाने की मशीन, गन्ने का रस निकालने वाली मशीन और वाहन चलाने वाली मशीन तैयार की थी, जो सिर्फ 3 एम्पीयर की मामूली एनर्जी पर चलती है। अब उन्होंने इसमें नए प्रयोग कर इनपुट-आउटपुट एनर्जी अनुपात को दोगुना कर दिया है — जो पहले वैज्ञानिक रूप से असंभव माना जाता था। दुनिया के लिए ऊर्जा क्षेत्र में एक नई दिशा साबित हो सकता है। अब सबकी निगाहें इस “ग्रेविटी इंजन” पर टिकी हैं, जो शायद आने वाले कल में ईंधनमुक्त भविष्य की शुरुआत बने।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.