Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भगवान रघुनाथ विराजे अनाज की ढेरी पर, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Kullu, Manminder

 भगवान रघुनाथ की नगरी रघुनाथपुर में दिवाली के उपरांत पारंपरिक अन्नकूट पर्व बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान रघुनाथ को नव-अनाज से सजे चावल के पहाड़नुमा ढेर पर विराजमान करवाया गया। सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन और आशीर्वाद के भागी बने।

अन्नकूट पर्व को गोवर्धन पूजा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि जिस प्रकार द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर गौवंश और ग्वालों की रक्षा की थी, उसी तरह कुल्लू घाटी में यह पर्व फसलों की रक्षा और अन्न-समृद्धि की कामना से मनाया जाता है।

अन्नकूट परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है” — महेश्वर सिंह, छड़ीबरदार भगवान रघुनाथ

भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि कुल्लू घाटी में यह पर्व अन्नकूट और गोवर्धन पूजा दोनों नामों से जाना जाता है। उन्होंने कहा, “इस दिन नए चावल और दाल को भगवान के चरणों में अर्पित किया जाता है। जबसे भगवान रघुनाथ कुल्लू में पधारे हैं, तब से यह परंपरा निरंतर चल रही है।

श्रद्धालु बोले — “हर वर्ष आकर लेते हैं भगवान का आशीर्वाद”

स्थानीय श्रद्धालु भारती सूद ने बताया कि भगवान रघुनाथ के मंदिर में अयोध्या की परंपराओं के अनुरूप सभी प्रमुख हिंदू त्योहार मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि “अन्नकूट के दिन भगवान को नया अनाज चढ़ाया जाता है और भक्त प्रसाद के रूप में उसे प्राप्त करते हैं।दिल्ली से आई श्रद्धालु दिव्या सूद और रमा ठाकुर ने भी अन्नकूट उत्सव में भाग लिया और इसे “भक्ति और परंपरा का सुंदर संगम” बताया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.