Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी में उमड़ा भक्तों का सैलाब — 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां के दरबार में दर्शन

Chintpurni, Vikas

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। महीने के अंतिम रविवार को प्रदेश ही नहीं, बल्कि बाहरी राज्यों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

रविवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर मां भगवती की पावन पिंडी के दर्शन के लिए पहुंचे। दोपहर 2 बजे तक श्रद्धालुओं की डबल लाइन लुधियाना धर्मशाला के पास तक पहुंच गई।मंदिर प्रशासन की ओर से सुगम दर्शन प्रणाली के तहत श्रद्धालुओं ने पास बनाकर लिफ्ट मार्ग से भी मां के दर्शन किए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए थे।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने जगह-जगह रस्सी और वेरी गेट लगाकर लाइन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों की मदद से मंदिर परिसर की निगरानी की जा रही थी ताकि किसी भी शरारती गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।ट्रैफिक पुलिस विभाग ने भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जवानों की तैनाती की, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मंदिर प्रशासन को सुझाव:

मुख्य पुजारी रविंदर शिंदा और पुजारी बारीदार सभा के प्रधान, ट्रस्टी तिलक राज कालियाविनोद कालियानरेंद्र कालियाअमित कालियापूर्व ट्रस्टी निरंजन कालियाभूषण कालियाजीवन प्रकाश कालियापूर्व प्रधान विनोद कालिया, और उप प्रधान संजय कालिया ने मंदिर प्रशासन से आग्रह किया है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण के कार्य को शीघ्र आरंभ किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.