Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संत शिरोमणि नामदेव जयंती पर संत परंपरा के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का किया संकल्प


 संत शिरोमणि नामदेव जयंती पर संत परंपरा के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का किया संकल्प

Hisar, 26 October

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को संत शिरोमणि नामदेव जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संत नामदेव जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और प्रदेशवासियों को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत नामदेव जी ने समाज में फैली छुआछूत, जातिवाद और असमानता जैसी बुराइयों को समाप्त करने का कार्य किया और हर व्यक्ति में ईश्वर का अंश देखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज भी उनके उपदेश समाज को एकता और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश संत परंपरा से प्रभावित होकर आगे बढ़ रहा है। हरियाणा सरकार भी संतों और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने क्रीमी लेयर सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार योजनाओं का लाभ ले सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान” के लिए समर्पित है।उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग आयोग का गठनप्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल योजना के तहत 30,555 शिल्पकारों को प्रशिक्षण, और प्रजापति समाज को 1,700 गांवों में व्यवसाय के लिए जमीन उपलब्ध कराने जैसे कार्य किए गए हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में, डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत छात्रों को 8 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जा रही है। वहीं, “आपकी बेटी हमारी बेटी” योजना के तहत 5,64,000 परिवारों की बेटियों को 21 हजार रुपये प्रति बेटी देने का निर्णय लिया गया है।मुख्यमंत्री सैनी ने घोषणा की कि पंडित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त 1 नवंबर से जारी की जाएगी। साथ ही, पिछड़ा वर्ग परिवारों को जमीन के मालिकाना हक के कागज भी वितरित किए जा चुके हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी बड़े संस्थान का नाम संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा भिवानी, पानीपत और नारनौल में समाज के लिए जमीन उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।धार्मिक स्थलों के रखरखाव के लिए मुख्यमंत्री ने पुरानी धर्मशालाओं के लिए 31 लाख रुपये और सोलर पैनल लगाने के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि “संत नामदेव जी ने समाज को समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रही हैं। उनकी जयंती हमें प्रेरित करती है कि हम भी समाज में समरसता और सद्भावना के मार्ग पर चलें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.