Kurukshetra, 26 October
प्रसिद्ध पंजाबी गायक इंद्रजीत निक्कू ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटीर में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में संस्कृति, कला और लोक-संगीत को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
इंद्रजीत निक्कू ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा कलाकारों को सम्मान और प्रोत्साहन देने की जो पहल की जा रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और नई प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इंद्रजीत निक्कू को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगीत और कला समाज को जोड़ने का कार्य करती है, और सरकार हर कलाकार के योगदान को सम्मान देती है।इस अवसर पर कई स्थानीय अधिकारी और कलाकार भी उपस्थित रहे।