Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जय भानुशाली और माही विज़ का 14 साल पुराना रिश्ता टूटा, आपसी सहमति से हुए अलग

27 October, 2025

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल जय भानुशाली और माही विज़ अब officially अलग हो चुके हैं। साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने करीब 14 साल साथ बिताने के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों की एक बेटी तारा है, जो कई मुश्किलों के बाद पैदा हुई थी। इसके अलावा, उन्होंने दो बच्चों को गोद भी लिया था।

अलगाव की खबर तब सामने आई जब जय और माही ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-दूसरे की तस्वीरें हटा दीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक की प्रक्रिया जुलाई-अगस्त 2025 में पूरी हो गई और बच्चों की कस्टडी को लेकर भी फैसला हो चुका है।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एक करीबी सूत्र ने बताया, दोनों ने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन मतभेद दूर नहीं हो सके। उन्होंने कुछ महीने पहले तलाक के लिए आवेदन किया था, जो अब फाइनल हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, रिश्ते में दरार तब आई जब माही को जय पर भरोसे से जुड़ी दिक्कतें महसूस होने लगीं। कभी साथ में व्लॉग्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स से लोगों का दिल जीतने वाले इस कपल ने अब एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है।दोनों आखिरी बार अगस्त 2025 में बेटी तारा के जन्मदिन पर साथ दिखाई दिए थे, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार उस समय भी उनके बीच दूरी साफ झलक रही थी। जुलाई में जब माही से उनकी शादी को लेकर सवाल किए गए थे, तो उन्होंने अपने जवाबों से यह संकेत दे दिया था कि रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.