Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रबोधिनी एकादशी 2025: भगवान विष्णु जागेंगे योगनिद्रा से, जग जाएगा भक्तों का देवत्व

27 October, 2025

कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाने वाली प्रबोधिनी एकादशी (जिसे देवोत्थान या देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है) इस वर्ष 2 नवंबर 2025, रविवार को मनाई जाएगी। यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं।

इन चार महीनों को चातुर्मास कहा जाता है, जिसमें भगवान विष्णु क्षीरसागर में विश्राम करते हैं। देवोत्थान एकादशी के साथ ही विवाह, मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत का समय भी शुरू हो जाता है। इस दिन तुलसी विवाह का आयोजन भी परंपरागत रूप से किया जाता है, जो देव और मानव के मिलन का प्रतीक माना जाता है।भक्त इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु को जगाने के लिए शंख, घंटा, वाद्य यंत्रों और भजनों के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। कई स्थानों पर विशेष जागरण और कथा पाठ का आयोजन भी किया जाता है।धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, ब्रह्माजी ने नारद ऋषि को इस व्रत का महात्म्य बताया था। कहा गया है कि—जिसके हृदय में प्रबोधिनी एकादशी का व्रत करने की भावना उत्पन्न होती है, उसके सौ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, और जो इसे विधिपूर्वक करता है, उसके अनंत जन्मों के पाप भी भस्म हो जाते हैं।यह एकादशी न केवल भगवान विष्णु के जागरण का प्रतीक है, बल्कि मनुष्य के भीतर स्थित दिव्यता और सजगता को जगाने का संदेश भी देती है। इसलिए इसे ‘अपने भीतर के देवत्व को जगाने का पर्व’ कहा गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.