Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धारा 118 पर विपक्ष का भ्रम, सरकार का पलटवार..किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं हुआ : जगत सिंह नेगी

Shimla, Sanju 

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा है कि धारा 118 में किसी भी तरह की छेड़छाड़ या संशोधन नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना विधानसभा की मंजूरी के इस धारा में बदलाव संभव ही नहीं है।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि विधानसभा में किया गया पिछला संशोधन केवल धार्मिक संस्थाओं को सेलिंग एक्ट से बाहर रखने के लिए था, ताकि वे धार्मिक उद्देश्यों के लिए भूमि का उपयोग कर सकें। उस समय विपक्ष ने न कोई आपत्ति जताई थी और न ही विरोध किया था।अब वही विपक्ष जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता असंतुलित बयान दे रहे हैं, क्योंकि भाजपा में नेतृत्व संकट की स्थिति है।

आपदा राहत: हर प्रभावित को सहायता, कोई बेघर नहीं 

राजस्व मंत्री ने बताया कि आपदा प्रभावित किसी भी व्यक्ति को अब बेघर नहीं रहना पड़ रहा। राज्य सरकार ने सभी के लिए ठहरने की व्यवस्था की है।जो लोग किराए के मकानों में रह रहे हैं, उन्हें ₹5000 प्रतिमाह किराया सहायता दी जा रही है।उन्होंने बताया कि 1800 से अधिक मकान पूरी तरह नष्ट,8000 से अधिक मकानों को आंशिक नुकसान पहुँचा है।सरकार ने इसके लिए स्पेशल पैकेज 2023 लागू किया है, जिसके तहत —

  • पूरी तरह नष्ट मकानों को ₹7 लाख,
  • आंशिक क्षति वाले मकानों को ₹1 लाख,
  • छोटे व्यापारिक नुकसान पर ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आगामी 1 नवंबर को मंडी और कुल्लू में राहत वितरण कार्यक्रमों में भाग लेंगे और प्रभावितों को पहली किस्त के रूप में ₹4 लाख की राशि दी जाएगी।नेगी ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार से घोषित ₹1500 करोड़ की राहत राशि अब तक नहीं मिली है, लेकिन राज्य सरकार अपने संसाधनों से सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

वन भूमि पर कब्जे का मुद्दा — वन अधिकार अधिनियम” के तहत ही वैधता

नेगी ने कहा कि वन भूमि पर किसी को भी मनमाने तरीके से कब्जे की अनुमति नहीं दी जा सकती।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वन अधिकार केवल “वन अधिकार अधिनियम, 2006” के तहत ही मिल सकते हैं।इस कानून के अनुसार 13 दिसंबर 2005 से पहले जो लोग जंगलों या बंद भूमि पर रह रहे थे और जिनकी पुष्टि ग्राम सभा व दो बुजुर्गों द्वारा की जाती है, उन्हें ही उस भूमि पर अधिकार दिया जा सकता है।उन्होंने बताया कि किन्नौर में 600 से अधिक,लाहौल-स्पीति और भरमौर में सैकड़ों पात्र परिवारों को अब तक भूमि अधिकार दिए जा चुके हैं।सेब फसल पर विपक्ष के आरोप बेबुनियाद: एचपीएमसी ने खरीदा एक लाख मीट्रिक टन से अधिक सेब

सेब फसल के निस्तारण को लेकर विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि एचपीएमसी ने इस बार एक लाख मीट्रिक टन से अधिक सेब की खरीद की है।सड़क मार्ग बाधित होने के कारण कुछ स्थानों पर सेब अस्थायी रूप से सड़क किनारे रखे गए,लेकिन उन्हें नालों में नहीं फेंका गया।उन्होंने कहा कि एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने खराब सेबों को नष्ट करने और जूस योग्य सेबों के उपयोग के लिए विशेष योजना तैयार की।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का बयान:

धारा 118 में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है। विपक्ष जनता को भ्रमित कर रहा है। प्रदेश सरकार ने हर प्रभावित को राहत दी है और कोई भी बेघर नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.