Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म ‘21’ का दमदार ट्रेलर जारी, दिखे भारतीय सेना के बहादुर अफसर के रूप में

29 October, 2025

बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म ‘21’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में अगस्त्य एक बहादुर और समर्पित सैनिक के रूप में नज़र आ रहे हैं, जो देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार है।

ट्रेलर की शुरुआत एक वॉइसओवर से होती है:लेफ्टिनेंट कर्नल तारापोरे ने हमारी रेजिमेंट को पहला परमवीर चक्र दिलाया।”इसके तुरंत बाद अगस्त्य नंदा स्क्रीन पर आते हैं और कहते हैं मैं अपनी रेजिमेंट के लिए अगला परमवीर चक्र लाऊँगा।इस दौरान उनकी को-एक्टर सिमर भाटिया भी ट्रेलर में नज़र आती हैं।फिल्म में धर्मेंद्र अगस्त्य के पिता की भूमिका में हैं, जो कहते हैं —बचपन से ही वह मुझे सेना की कहानियाँ सुनाया करता था।”

वहीं जयदीप अहलावत का किरदार धर्मेंद्र से कहता है —

“आपका बेटा न केवल भारतीय सेना के लिए, बल्कि पाकिस्तानी सेना के लिए भी एक मिसाल है, सर।”

‘21’ भारत के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है, और इसमें अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में हैं।पहले यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। ट्रेलर के साथ घोषणा की गई है कि फिल्म दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.