Shimla, Sanju
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की रहने वाली परिमा जसवाल ने देश के सबसे लोकप्रिय क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
मूल रूप से हमीरपुर ज़िले से ताल्लुक रखने वाली परिमा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एम.एससी.(केमिस्ट्री) की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं।परिमा जसवाल ने कहा कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर खेल खेलना उनके जीवन का सबसे अविस्मरणीय अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा और जीवनभर उनकी स्मृतियों में रहेगा।परिमा के पिता शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सेवाएं दे रही हैं।