Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्यपाल ने मुख्य सचिव और डीजीपी के अस्थायी प्रभार पर उठाए सवाल

कहा — “राज्य चलाना सरकार का काम, पर नियुक्ति सही होनी चाहिए”

Shimla,Sanju :-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदेश सरकार को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि राज्य के अहम प्रशासनिक पदों पर सक्षम और योग्य अधिकारियों की नियुक्ति की जानी चाहिए।

राज्यपाल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राजभवन को हाल ही में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) के अस्थायी प्रभार से संबंधित पत्र प्राप्त हुआ था। राज्यपाल शुक्ल ने बताया कि यह पत्र उन्होंने संबंधित विभाग को अग्रेषित कर दिया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि राज्य प्रशासन के सुचारू संचालन के लिए प्रमुख पदों पर योग्य अधिकारियों की नियुक्ति अत्यंत आवश्यक है।राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश को चलाने का कार्य राज्य सरकार का है, लेकिन सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बड़े पदों पर सही और सक्षम अधिकारी ही नियुक्त किए जाएं।

राज्यपाल के इस बयान को राज्य सरकार के लिए एक स्पष्ट और दो टूक संदेश माना जा रहा है, विशेषकर तब जब हाल ही में कुछ वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर अतिरिक्त प्रभार देने को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा रही है।

शिव प्रताप शुक्ल, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश:प्रदेश को चलाने का कार्य राज्य सरकार का है। लेकिन सरकार को यह ध्यान रखना चाहिए कि अहम पदों पर सही और सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति होनी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.