Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संजौली मस्जिद विवाद पर जिला अदालत का बड़ा फैसला, दोनों अपीलें खारिज

राहुल चावला, शिमला। बहुचर्चित संजौली मस्जिद विवाद में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए वक्फ बोर्ड और मस्जिद कमेटी की दोनों अपीलें खारिज कर दीं। अदालत ने नगर निगम कोर्ट के 3 मई 2025 के फैसले को सही ठहराया है, जिसमें विवादित मस्जिद ढांचे को ग्राउंड फ्लोर से टॉप फ्लोर तक गिराने के आदेश दिए गए थे।

यह फैसला अदालत ने मात्र छह महीने में सुनाया, जिसे देवभूमि संघर्ष समिति ने जनता की जीत बताया है। समिति के वकील जगत पाल ने जानकारी दी कि इस मामले में संजौली मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड की ओर से दायर अपीलों की सुनवाई यजुवेंदर सिंह की अदालत में हुई थी। अदालत ने दोनों अपीलें खारिज कर दीं और निगम कोर्ट का आदेश बरकरार रखा।

जगत पाल ने बताया कि यह संजौली मस्जिद विवाद से जुड़ा चौथा फैसला है और हर बार अदालत ने मस्जिद निर्माण को अवैध माना है। उन्होंने कहा कि अब तक के सभी चारों फैसले एक ही दिशा में गए हैं, इसलिए हाईकोर्ट में राहत मिलना मुश्किल होगा, हालांकि मस्जिद कमेटी ने हाईकोर्ट जाने का संकेत दिया है।

देवभूमि संघर्ष समिति ने फैसले का स्वागत किया

समिति के सह-संयोजक विजय शर्मा ने कहा कि आज का फैसला उस संघर्ष की जीत है, जिसे समिति ने 11 सितंबर 2024 से शुरू किया था। उन्होंने कहा कि उस समय शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया था। शर्मा ने कहा, “अब जब अदालत ने जनता के पक्ष में फैसला सुनाया है, तो प्रशासन को बिना देर किए विवादित ढांचे को गिराना चाहिए।”

उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से सवाल किया कि जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा था, तब प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई क्यों की गई? शर्मा ने एसपी संजीव गांधी से भी माफ़ी मांगने और मुकदमे वापस लेने की मांग की।

संघर्ष समिति ने सरकार से माफी और कार्रवाई की मांग की

वहीं समिति के दूसरे सह-संयोजक मदन ठाकुर ने कहा कि “आज उन सभी लोगों की जीत हुई है जिन्होंने निर्दोष होते हुए भी लाठियां खाईं।” ठाकुर ने कहा कि अब सरकार को न केवल माफ़ी मांगनी चाहिए बल्कि संघर्ष के दौरान दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड अब माफिया का अड्डा बन चुका है और जब तक इसे समाप्त नहीं किया जाता, समिति अपनी लड़ाई जारी रखेगी। ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग हिमाचल की जनसंख्या का संतुलन बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं और चेतावनी दी कि समिति अब पीछे नहीं हटेगी।

मस्जिद कमेटी करेगी हाईकोर्ट में अपील

संजौली मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ ने कहा कि जिला अदालत का आदेश पढ़ने के बाद वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून: 31 जुलाई तक बारिश, 13 जिलों में अलर्ट

Summer express, अमृतसर | पंजाब में मंगलवार से मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 28 से 31 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तर और पूर्वी पंजाब के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई...

भारी बारिश के अलर्ट के बीच जारी केदारनाथ यात्रा, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

Summer express, रुद्रप्रयाग | उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मंगलवार सुबह रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मौसम में कुछ समय के लिए सुधार देखने को मिला, जिससे केदारनाथ धाम की यात्रा सामान्य रूप से जारी रही। मौसम साफ होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना की। हालांकि,...

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.