Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरु नानक जयंती पर आज कई शहरों में बैंक बंद, जानें कहां मिलेंगी सेवाएं

नई दिल्ली। आज 5 नवंबर, बुधवार को देशभर में गुरु नानक जयंती का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती के उपलक्ष्य में कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते आज कई शहरों में सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। वहीं, स्कूल, कॉलेज और कुछ सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी रहेगी।

कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, आज यानी 5 नवंबर को आइजोल, भोपाल, बेलापुर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, जम्मू, कोहिमा, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि, बाकी शहरों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

नवंबर 2025 में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?

तारीखदिनकारणराज्य/शहर
7 नवंबरशुक्रवारवांगला उत्सवशिलांग (मेघालय)
8 नवंबरशनिवारकनक दास जयंती / दूसरा शनिवारदेशभर में
9 नवंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में
11 नवंबरमंगलवारल्हाबाब दुचेनसिक्किम
16 नवंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में
22 नवंबरशनिवारचौथा शनिवारदेशभर में
23 नवंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में
30 नवंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में

बैंक बंद हैं तो ऐसे करें अपने जरूरी काम

अगर आपके शहर में बैंक बंद हैं, तो भी आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं के जरिए कई जरूरी काम घर बैठे निपटा सकते हैं।

  • नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप से 1 लाख रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • बैलेंस चेक, बिल पेमेंट और फंड ट्रांसफर जैसी सुविधाएं 24×7 उपलब्ध हैं।
  • कैश निकासी के लिए पास के एटीएम का उपयोग किया जा सकता है।
  • मेट्रो शहरों में तीन एटीएम ट्रांजैक्शन तक कोई शुल्क नहीं लगता।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धार्मिक स्थल पीर निगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 40 से अधिक घायल

Summer express/ऊना/ राकेश -:धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेककर वापस लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सीएम आवास घेराव के लिए निकले, बैरिकेडिंग तोड़ी

summer express, पटना। भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र संगठनों और बिहार सरकार के बीच बातचीत के बावजूद प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।...

पंजाब से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, चंडीगढ़ में आईईडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

summer express, तरनतारन। पंजाब से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से तीन युवकों को आईईडी और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थान की रेकी कर वहां धमाका करने की तैयारी...

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.