Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा नेता के पुत्र को दिया आशीर्वाद

जींद I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को जींद पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहर सैनी और पूर्व नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम सैनी के पुत्र नीतेश सैनी के विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री ने वर-वधू को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवाह जीवन का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण संस्कार है, जो दो परिवारों को प्रेम, विश्वास और अपनत्व के बंधन में जोड़ता है। उन्होंने कामना की कि नीतेश और उनकी जीवनसंगिनी योगिता का दांपत्य जीवन खुशियों, समृद्धि और आपसी स्नेह से परिपूर्ण रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, सफीदों विधायक राम कुमार गौतम, असंध विधायक योगेंद्र राणा, पुंडरी विधायक सतपाल जांबा, सूचना आयुक्त करमबीर सैनी, चेयरमैन अमरपाल राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Summer Express -
Summer Express -

Trending

21 जून को कांगड़ा के 12 केंद्रों में आयोजित होगा नीट री-एग्जाम, प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम

धर्मशाला, राहुल -: कांगड़ा जिला में 21 जून को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) री-एग्जाम का आयोजन 12 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा के शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठकों...

नशा मुक्त जिला अभियान के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, सेंसी बस्ती में चला सघन सर्च ऑपरेशन

कैथल , बलिंद्र कुमार l जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से कैथल पुलिस द्वारा संदिग्ध नशा और शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कलायत की सेंसी बस्ती में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने...

कांग्रेस ने हथीन में बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को दिए प्रशिक्षण, करन दलाल ने भाजपा और बागी विधायक पर साधा निशाना

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू l पलवल के हथीन क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एसआईआर के फरीदाबाद लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री करन दलाल ने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना भी मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम का संयोजन कांग्रेस नेता महिपाल बंधु द्वारा...

फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों पर डीटीपी इंफोर्समेंट की बड़ी कार्रवाई, मलेरना में चला पीला पंजा

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला I फरीदाबाद में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों और फार्म हाउसों पर डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज गांव मलेरना की राजस्व संपदा क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर टीम ने बुलडोजर चलाकर तोड़फोड़ अभियान चलाया। डीटीपी...

डिजिटल हरियाणा विजन को मिलेगी रफ्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड और 4जी नेटवर्क का होगा विस्तार

Summer express, अंबाला | अंकुर कपूर , हरियाणा सरकार के डिजिटल हरियाणा विजन को साकार करने की दिशा में बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड और मोबाइल कनेक्टिविटी के विस्तार पर तेजी से काम कर रहा है। डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) के तहत भारतनेट उद्यमी योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है, जिससे दूर-दराज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.