Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में वंदे मातरम की गूंज, सीएम सैनी ने किया नेतृत्व

अंबाला |  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों के साथ मिलकर ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन मैदान, अंबाला में किया गया, जहां देशभक्ति के माहौल में पूरा परिसर “वंदे मातरम” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीएम सैनी ने मां अंबिका का आशीर्वाद लेकर कहा कि “वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और धड़कन है। यह हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गीत सनातन भारतीय दृष्टि को दर्शाता है, जो मातृभूमि को मां के रूप में देखती है। उन्होंने इसे मर्यादा, अनुशासन, त्याग और एकता का मंत्र बताया और कहा कि इसी गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को हिला दिया था।

सीएम सैनी ने आगे कहा कि “वंदे मातरम हमारी धरती की हरियाली, नदियों की कलकल और राष्ट्र की एकता का अमृत स्वर है। यह गीत हर भारतवासी के हृदय में आत्मबल जगाने वाला शंखनाद है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वीरभद्र सिंह की जयंती पर रिज मैदान में श्रद्धांजलि, राज्यपाल बोले भेदभाव से ऊपर उठकर किया प्रदेश का विकास

Summer express, शिमला , संजू | हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती मंगलवार को पूरे प्रदेश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोक...

नारी-बधमाना सड़क को मिलेगी नई मजबूती, ₹28 लाख मंजूर होने पर लोगों ने विधायक बबलू का जताया आभार

Summer express, ऊना, विकास शर्मा | नारी से बधमाना को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग लंबे समय से बंद पड़ा होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क बंद होने के चलते स्थानीय लोग और श्रद्धालु मजबूरन संकरे और जर्जर वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर रहे थे।...

सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार के 12 साल की योजनाओं की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन व अवलोकन

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए विशेष प्रदर्शनी लगाई जा रही है । हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला भाजपा की प्रदर्शनी को उद्घाटन व अवलोकन...

‘ऑपरेशन नया सवेरा’ के तहत कांगड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़

Summer express, राहुल चावला , धर्मशाला | नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ के तहत कांगड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बैकवर्ड इन्वेस्टिगेशन के जरिए अंतरराज्यीय हेरोइन (चिट्टा) तस्करी नेटवर्क के तीन प्रमुख आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) कांगड़ा...

चंबा की दो पंचायतें आज भी सड़क सुविधा से वंचित, 70 साल बाद भी 2 हजार लोग परेशान

Summer express, चंबा , मंजूर पठान | हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश में बेहतर सड़क सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जिला चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र की पंझेई और चीह पंचायत की तस्वीर आज भी विकास से कोसों दूर नजर आती है। आजादी के सात दशक बीत जाने के बावजूद इन पंचायतों के एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.