Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा के पांच महीने बाद जागी सरकार: जयराम ठाकुर का सीएम सुख्खू पर तीखा हमला

Mandi, Dharamveer

हिमाचल प्रदेश में आपदा के पांच महीने बीत जाने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू के सराज क्षेत्र पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर तीखा प्रहार किया। बालीचौकी में जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार होती, तो आपदा राहत के लिए कई प्रभावी कदम पहले ही उठाए जा चुके होते। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार आपदा प्रभावितों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है और देर से जागी है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि स्वीकृत की है, जो जल्द ही राज्य को मिल जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू से आग्रह किया कि इस राशि का उपयोग केवल आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए किया जाए, न कि सरकारी खर्चों या अन्य योजनाओं के लिए।उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में न होते हुए भी आपदा के समय हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी रही। ठाकुर ने सरकार से मांग की कि राहत वितरण में पारदर्शिता रखी जाए और वास्तविक पीड़ितों को ही इसका लाभ मिले। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “अब जाकर मुख्यमंत्री को आपदा पीड़ितों की याद आई है, जबकि लोगों को राहत की सबसे ज्यादा जरूरत तो तब थी जब वे मलबे के नीचे थे।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.