Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खेल संघों के साथ बैठक में उपायुक्त ने मांगा सहयोग, 15 नवम्बर को शिमला में होगी एंटी-चिट्टा वॉकथॉन

Shimla, 10 November

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज जिला की विभिन्न खेल संघों के साथ बैठक करते हुए कहा कि समाज में बढ़ रहे नशे के खिलाफ लड़ाई केवल खेल गतिविधियों के माध्यम से ही जीती जा सकती है। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे की लत से दूर रखा जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है।

उपायुक्त ने सभी खेल संघों से आग्रह किया कि वे 15 नवम्बर, 2025 को शिमला में आयोजित होने वाली एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि खेल जगत से जुड़े प्रसिद्ध खिलाड़ियों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए ताकि विद्यार्थी उनसे प्रेरणा लेकर नशे से दूर रहें। उन्होंने यह भी कहा कि वॉकथॉन के दौरान सभी खिलाड़ी अपनी खेल किट और ड्रेस में शामिल हों।

खेल मेला आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की जाए

उपायुक्त ने खेल संघों को ‘खेल मेला’ आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए और इस आयोजन में जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में खेलों को नियमित गतिविधि के रूप में शामिल किया जाना चाहिए।उन्होंने स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया कि वे अपने मैदानों को सुबह और शाम के समय बच्चों और खेल संघों के लिए खेलने एवं खेल आयोजन हेतु उपलब्ध करवाएं।

अनुपम कश्यप ने कहा कि शहर के सभी पार्कों में ओपन एयर जिम स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाए। साथ ही, शहर में प्रस्तावित साइकिल ट्रैक की रिपोर्ट शीघ्र भेजने के भी निर्देश दिए ताकि आवश्यक कार्यवाही आरंभ की जा सके।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी राकेश धौता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘ड्रीम सिटी’ के नाम पर सपनों का सौदा! नूरवाला में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध प्लॉट और ग्लाडा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना के नूरवाला क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री का सिलसिला जारी है।क्षेत्र में जगह-जगह लगे विज्ञापन बोर्डों पर “ड्रीम सिटी” के नाम से 4400 रुपये प्रति गज में प्लॉट और आसान किस्तों का लालच...

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.