Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली धमाके के बाद हरियाणा अलर्ट, अंबाला स्टेशन पर सर्च

अंबाला I दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए धमाके के बाद हरियाणा में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इसी कड़ी में अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ और सेना के जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया।

अंबाला छावनी स्टेशन को पहले से ही अति संवेदनशील स्टेशन की श्रेणी में रखा गया है। गौरतलब है कि कुछ साल पहले यहां रेलवे स्टेशन पार्किंग से 5 किलो आरडीएक्स बरामद हुआ था।

स्नाइफर डॉग्स और जवानों ने स्टेशन से लेकर पार्किंग तक की तलाशी

सुरक्षा बलों ने स्नाइफर डॉग्स की मदद से स्टेशन परिसर के हर कोने और प्लेटफॉर्म की गहन तलाशी ली।

साथ ही स्टेशन के बाहर खड़ी संदिग्ध गाड़ियों की भी बारीकी से जांच की गई।

पुलिस ने पूरे अंबाला क्षेत्र को सील कर दिया है। शहर के भीतरी इलाकों से लेकर हाईवे तक पुलिस सतर्क है, जबकि दिल्ली से आने वाले वाहनों की विशेष निगरानी की जा रही है।

अंबाला की पंजाब सीमा से नजदीकी को देखते हुए भी पुलिस ने गश्त और नाकाबंदी को और सख्त कर दिया है।

धमाका करने वाली कार हरियाणा से जुड़ी

सूत्रों के अनुसार, धमाका जिस कार (नंबर HR-26-CE-7674) में हुआ, उसका रजिस्ट्रेशन गुरुग्राम निवासी सलमान के नाम पर है।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि उसने यह कार ओखला निवासी देवेंद्र को बेची थी, जिसने बाद में इसे अंबाला में किसी तीसरे व्यक्ति को सौंप दिया।

इसके बाद कार पुलवामा निवासी तारिक को दी गई थी।

गौर करने वाली बात यह है कि 2019 के पुलवामा हमले में भी इसी तरह एक विस्फोटक कार का उपयोग किया गया था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.