Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिहार में एनडीए की जीत तय, सैनी बोले विकास को मिलेगी रफ्तार

बिहार  | बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पश्चिमी चंपारण के बगहा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता एनडीए गठबंधन के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखा रही है और आगामी चुनाव में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने जा रही है।

सैनी ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार बनने से राज्य को ट्रिपल इंजन की ताकत मिलेगी, जिससे विकास कार्यों में और तेजी आएगी। उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार ने जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने हमेशा स्वच्छ शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी है। बिहार में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाने की दिशा में एनडीए प्रतिबद्ध है।

सैनी ने कहा कि बिहार की जनता ने हर बार सुशासन को प्राथमिकता दी है। एनडीए की सरकार ने प्रदेश में विकास की गति बढ़ाई, कानून व्यवस्था को मजबूत किया और महिलाओं की सुरक्षा व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताएगी और राज्य में स्थिरता, सुरक्षा और विकास का नया अध्याय शुरू होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भारी बारिश के अलर्ट के बीच जारी केदारनाथ यात्रा, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

Summer express, रुद्रप्रयाग | उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मंगलवार सुबह रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मौसम में कुछ समय के लिए सुधार देखने को मिला, जिससे केदारनाथ धाम की यात्रा सामान्य रूप से जारी रही। मौसम साफ होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना की। हालांकि,...

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.