Facebook-f Youtube X-twitter

दानापुर में मकान की छत गिरी, एक परिवार के पांच की मौत

पटना। बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर विधानसभा क्षेत्र के दियारा इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस नयापानापुर 42 पट्टी गांव में एक मकान की छत अचानक ढह जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

सोते समय ढही छत, परिवार के पांच सदस्यों की मौत

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 10 बजे हुआ जब परिवार खाना खाने के बाद सो रहा था। अचानक मकान की जर्जर छत गिर पड़ी और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। यह मकान इंदिरा आवास योजना के तहत बनाया गया था। मृतकों की पहचान बबलू खान (32), उनकी पत्नी रौशन खातून (30), बेटा मोहम्मद चांद (10), बेटी रुकसार (12) और छोटी बेटी चांदनी (2) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने चलाया बचाव अभियान, लेकिन नहीं बच सके जानें

छत गिरने की जोरदार आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। अकिलपुर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर परिजनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बारिश और आर्थिक तंगी बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मकान काफी पुराना और खराब हालत में था। लगातार बारिश के कारण इसकी छत कमजोर पड़ गई थी और दीवारों की नींव भी हिल चुकी थी। आर्थिक तंगी के कारण परिवार इसकी मरम्मत नहीं करवा पाया।

थानाध्यक्ष विनोद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बारिश और मकान की कमजोर संरचना पाई गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.