Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रिटायर्ड अधिकारी 18 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में फंसे, 42 लाख की ठगी

पानीपत। साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड अधिकारी को अपने झांसे में लेकर 18 दिन तक डिजिटल गिरफ्त में रखा और 42.70 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पीड़ित को डराया और फर्जी जांच के नाम पर उसके बैंक खातों से रकम ट्रांसफर करवा ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, समालखा निवासी सुभाष, जो नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (एनएफएल) से अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं, ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी का निधन हो चुका है और बेटा गुरुग्राम में नौकरी करता है। वे घर पर अकेले रहते हैं। 16 अक्टूबर को उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया।

कॉलर ने दावा किया कि नरेश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने सुभाष का बैंक खाता 5 लाख रुपये में खरीदा है और इस खाते से दो करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। उसने कहा कि सुभाष को इसमें 10 लाख रुपये कमीशन के रूप में मिले हैं। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो कॉल पर नरेश नामक व्यक्ति को दिखाया और कहा कि सुभाष का नाम मामले से हटाने के लिए उन्हें बैंक विवरण और नकदी देनी होगी।

आरोपियों ने पीड़ित को ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर डराया और अलग-अलग बैंक खातों में पैसे भेजने को कहा। इस दौरान 17 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच सुभाष ने 42.70 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.