Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली ब्लास्ट में फरीदाबाद कनेक्शन, कार एजेंसी मालिक गिरफ्तार

फरीदाबाद | दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण कार ब्लास्ट मामले की जांच अब हरियाणा तक पहुंच गई है। जांच एजेंसियों ने इस मामले में फरीदाबाद स्थित रॉयल कार जोन एजेंसी के मालिक को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि धमाके में इस्तेमाल की गई i20 कार इसी एजेंसी से खरीदी गई थी, जिसके बाद इसे गुरुग्राम में रजिस्टर्ड कराया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार देर रात पुलिस की एक टीम फरीदाबाद पहुंची और एजेंसी मालिक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। एक चश्मदीद ने बताया कि पुलिस कई वाहनों के साथ पहुंची थी और देर रात से एजेंसी का ऑफिस बंद है। फिलहाल, पुलिस एजेंसी मालिक से कार की बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

फतेहपुर तगा में फिर सर्च ऑपरेशन, 2500 किलो विस्फोटक मिलने के बाद अलर्ट बढ़ा

फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव में दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है। हरियाणा पुलिस के 1000 से अधिक जवान इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। पुलिस को यहां एक किराये के मकान से ढाई हजार किलो विस्फोटक सामग्री मिली थी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सघन जांच जारी है।

महिला पुलिसकर्मियों की टीम घर-घर तलाशी में जुटी है और हर कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। इससे पहले धौज थाना क्षेत्र में 360 किलो विस्फोटक बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने फरीदाबाद की एक यूनिवर्सिटी से जुड़े कश्मीरी डॉक्टर को गिरफ्तार किया था।

जांच एजेंसियों को शक है कि फतेहपुर तगा और दिल्ली ब्लास्ट के मॉड्यूल का सीधा संबंध एक ही आतंकी नेटवर्क से हो सकता है।


ब्लास्ट में इस्तेमाल कार का हरियाणा नंबर, नेटवर्क की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पुलिस जांच में पता चला है कि धमाके में इस्तेमाल i20 कार हरियाणा नंबर (HR26-CE-7674) की थी। यह वाहन 2014 में दिलीप कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड थी, बाद में 2020 में मोहम्मद सलमान के नाम ट्रांसफर की गई।

सलमान ने दावा किया कि उसने यह कार सेकंड हैंड डील में बेच दी थी, लेकिन खरीदार के नाम पर ट्रांसफर प्रक्रिया अधूरी रह गई। इस बीच, दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीमें इस पूरे नेटवर्क की तहकीकात में जुटी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस कार और फतेहपुर तगा से बरामद विस्फोटक के बीच आतंकी साजिश का सीधा लिंक हो सकता है। पूरे हरियाणा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी सीमाओं पर नाकेबंदी बढ़ा दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा ने मारी बाजी, महाराष्ट्र को हराकर जीता खिताब

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू। श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय 44वीं नेशनल सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतर तालमेल और दमदार खेल...

बच्चों के बीच सहज नजर आते हैं CM नायब सैनी, बच्ची संग सेल्फी ने खींचा ध्यान

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का व्यक्तित्व राजनीतिक कार्यक्रमों, सरकारी बैठकों और प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ उनके सहज और मिलनसार व्यवहार के लिए भी जाना जाता है। खासकर बच्चों के बीच उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। किसी कार्यक्रम में बच्चों से मुलाकात होने पर मुख्यमंत्री उनसे बातचीत...

फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में चेकिंग के दौरान छात्र के बैग से चाकू और एयरगन बरामद

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 11वीं के एक छात्र के बैग की जांच के दौरान चाकू, एयरगन, माचिस और दो मोबाइल फोन मिले। स्कूल में हाल ही में हुई शिक्षिका की हत्या की घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों के...

तीज पर बहन के घर गए दो भाइयों की हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

Summer express, रेवाड़ी। जिले में तीज पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बहन के घर त्योहार देने गए दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कोटकासिम रोड पर बोलनी चौक के पास देर रात एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी...

श्रुति चौधरी के आवास पर किरण चौधरी से मिलीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सियासी हलचल तेज

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पूर्व राज्यसभा सांसद और हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी से मुलाकात की। यह मुलाकात भले ही शिष्टाचार और औपचारिक बातचीत के तौर पर सामने आई हो, लेकिन प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.