Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निजी स्कूलों के मेधावी छात्रों को लैपटॉप योजना से बाहर रखना अन्यायपूर्ण: स्कूल प्रबंधन संघ

Hamirpur, Arvind

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा केवल सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को ही लैपटॉप देने के निर्णय का निजी स्कूलों ने कड़ा विरोध किया है।हिमाचल प्रदेश स्कूल मैनेजमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसे भेदभावपूर्ण और अनुचित करार देते हुए कहा कि सभी मेधावी विद्यार्थियों को, चाहे वे सरकारी या निजी संस्थान से हों, समान रूप से सम्मान और अवसर मिलना चाहिए।

हमीरपुर के हमीर होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि मेधावी छात्र किसी संस्था विशेष के नहीं होते, बल्कि वे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की सफलता का प्रतीक हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से अपील की कि इस निर्णय पर पुनर्विचार कर निजी स्कूलों के मेधावी छात्रों को भी इस योजना में शामिल किया जाए।

निजी स्कूलों ने सरकार से की पुनर्विचार की मांग

संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के मेधावी छात्र पिछले तीन वर्षों से इस पुरस्कार की प्रतीक्षा कर रहे थे। वर्ष 2022 के बाद से अब तक किसी भी छात्र को लैपटॉप नहीं मिला है। साथ ही, सरकार द्वारा यह घोषणा करना कि तीन वर्षों में अव्वल आने वाले छात्रों को केवल एक ही इनाम दिया जाएगा, छात्रों के साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट सूची में लगभग 75 प्रतिशत छात्र निजी स्कूलों से हैं, इसलिए इस योजना से उन्हें बाहर रखना असमानता को दर्शाता है।संघ का मानना है कि यह निर्णय बिना उचित जानकारी के लिया गया है और मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री को इसकी पूरी जानकारी नहीं दी गई होगी। संघ जल्द ही मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर इस मामले पर चर्चा करेगा ताकि प्रत्येक मेधावी छात्र को उसका अधिकार मिल सके।प्रेस वार्ता में राजेश सिंह ठाकुरअमित ठाकुरअनिल ठाकुरनिष्पक्ष भारतीदेवराज वर्मागौतम शर्मापंकज लखनपालकुलदीप धीमानललित मोहनप्रताप वर्मा और संजय कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा ने मारी बाजी, महाराष्ट्र को हराकर जीता खिताब

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू। श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय 44वीं नेशनल सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतर तालमेल और दमदार खेल...

बच्चों के बीच सहज नजर आते हैं CM नायब सैनी, बच्ची संग सेल्फी ने खींचा ध्यान

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का व्यक्तित्व राजनीतिक कार्यक्रमों, सरकारी बैठकों और प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ उनके सहज और मिलनसार व्यवहार के लिए भी जाना जाता है। खासकर बच्चों के बीच उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। किसी कार्यक्रम में बच्चों से मुलाकात होने पर मुख्यमंत्री उनसे बातचीत...

फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में चेकिंग के दौरान छात्र के बैग से चाकू और एयरगन बरामद

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 11वीं के एक छात्र के बैग की जांच के दौरान चाकू, एयरगन, माचिस और दो मोबाइल फोन मिले। स्कूल में हाल ही में हुई शिक्षिका की हत्या की घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों के...

तीज पर बहन के घर गए दो भाइयों की हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

Summer express, रेवाड़ी। जिले में तीज पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बहन के घर त्योहार देने गए दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कोटकासिम रोड पर बोलनी चौक के पास देर रात एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी...

श्रुति चौधरी के आवास पर किरण चौधरी से मिलीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सियासी हलचल तेज

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पूर्व राज्यसभा सांसद और हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी से मुलाकात की। यह मुलाकात भले ही शिष्टाचार और औपचारिक बातचीत के तौर पर सामने आई हो, लेकिन प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.