Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी जिले में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए एक्सिस बैंक बनाएगा 57 सुरक्षित आवास इकाइयां

11 November, 2025

एक्सिस बैंक ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु बड़ा कदम उठाया है। बैंक के उत्तरी क्षेत्र प्रमुख अभिषेक पाराशर और राज्य प्रमुख वरुण शर्मा ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओक ओवर में भेंट की और निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत 57 टिकाऊ एवं मौसम-रोधी आश्रय स्थलों के निर्माण की घोषणा की।

ये आश्रय स्थल सिराज विधानसभा क्षेत्र सहित प्रभावित इलाकों में बनाए जाएंगे। प्रत्येक इकाई में तापरोधी इन्सुलेशन, पीसीसी फर्श, रसोई स्लैब और बुनियादी विद्युत फिटिंग जैसी सुविधाएं होंगी, ताकि विस्थापित परिवारों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक आवास मिल सके।इसके साथ ही, एक्सिस बैंक 15 सामुदायिक शौचालय इकाइयाँ भी स्थापित करेगा।हर इकाई में तीन से छह परिवारों के लिए स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें पानी की टंकियां, स्टेनलेस स्टील के सिंक और सीपीवीसी पाइप फिटिंग शामिल होंगी।बैंक इस परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक और लॉजिस्टिक सहयोग भी देगा, जिसमें लाभार्थियों की पहचान, कार्य पर्यवेक्षण और मूल्यांकन शामिल रहेगा।वृद्धजन, बच्चे, दिव्यांगजन और कमजोर वर्ग विशेष प्राथमिकता में रहेंगे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस मानवीय पहल के लिए एक्सिस बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और आपदा तैयारी में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.