Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM सैनी ने शेफाली वर्मा को दिया सम्मान, हरियाणा गर्वित

चंडीगढ़ | हरियाणा की स्टार क्रिकेटर और अंडर-19 महिला विश्व कप विजेता टीम की कप्तान शेफाली वर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। यह मुलाकात संत कबीर कुटीर में हुई, जहां मुख्यमंत्री ने शेफाली का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 1.50 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार तथा ग्रेड-ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर कहा कि शेफाली वर्मा ने न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा, “हरियाणा की बेटियां आज खेल, शिक्षा और हर क्षेत्र में सफलता की नई मिसालें कायम कर रही हैं। शेफाली वर्मा ने अपने दमदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है और वे देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

सीएम ने यह भी कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि खेल नीतियों को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है ताकि हर खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा निखारने का पूरा अवसर मिल सके।

इसी दौरान हरियाणा महिला आयोग ने भी शेफाली वर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। आयोग ने कहा कि शेफाली महिलाओं की सशक्त छवि और आत्मविश्वास की प्रतीक हैं, जिनका जीवन हरियाणा की नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

मुलाकात के दौरान शेफाली वर्मा ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए जो कदम उठा रही है, वह वाकई सराहनीय है। आज हरियाणा पूरे देश के लिए खेलों का रोल मॉडल बन गया है।” उन्होंने अपने परिवार की ओर से भी मुख्यमंत्री नायब सैनी को धन्यवाद दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिसार में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , हिसार I हिसार के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालसमंद पुलिस चौकी इलाके में सीसवाला-रावलवास खुर्द मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल...

भाखड़ा से सीधे टी-कनेक्शन की मांग पर अड़े चानौत के ग्रामीण, पेयजल आंदोलन हुआ तेज

Summer express, चानौत। गांव चानौत में पेयजल संकट को लेकर चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। सरकार की ओर से लगातार वार्ता और समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अडिग हैं। शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से धरना समिति को एक बार...

एनएच-152डी पर कुछ ही पलों में उजड़ गई खुशियों की यात्रा, तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Summer express, जींद I हरियाणा के जींद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 152-डी पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौके...

नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स में हरियाणा की बेटियों का दबदबा, डिस्कस थ्रो में जीते तीनों पदक

Summer express, भुवनेश्वर |ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रच दिया। महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण, रजत और कांस्य, तीनों पदकों पर हरियाणा की खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। खास बात यह रही...

हरियाणा में बढ़ी गर्मी और उमस, रोहतक सबसे गर्म, आज बारिश के आसार

Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा में एक बार फिर गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान और उमस को देखते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.