Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में गैस सिलेंडर धमाका, कई दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त

रोहतक | हरियाणा के रोहतक में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब शहर के भिवानी स्टैंड के पास प्रताप चौक स्थित एक दुकान में गैस सिलेंडर फटने से जबरदस्त धमाका हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि दुकान का शटर उखड़ गया, वहीं आसपास की कई दुकानों के शटर और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब सवा छह बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। दुकान में रखे तीन गैस सिलेंडरों में से एक सिलेंडर आग की चपेट में आने से फट गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक सुनी गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीम ने बताया कि सिलेंडर फटने के बाद वह पास की दूसरी दुकान में जा गिरा, जिससे आग तेजी से फैल गई और करीब 5 से 6 दुकानों को नुकसान पहुंचा। कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया।

घर में भी हुआ भारी नुकसान

दुकानों के ऊपर स्थित मकान में भी धमाके की वजह से दीवारों में गहरी दरारें आ गईं। मकान मालिक दिनेश चावला ने बताया कि दुकानें उनके घर के हिस्से में ही बनी हुई हैं। हादसे के समय वे दिल्ली जा रहे थे, तभी परिवार ने फोन कर सूचना दी। उन्होंने बताया कि घटना में संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है, हालांकि किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ, जो सबसे बड़ी राहत की बात है।

स्थानीय लोग बोले — हादसा टल गया बड़ा नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया, जिससे समय पर मदद मिल सकी और बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल प्रशासन और पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से घेराबंदी कर लिया है और घटना की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.