Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल हाट का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, BJP पर साधा निशाना — बोले, “पांच गुटों में बंटी है भाजपा”

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से तैयार किए जा रहे ‘हिमाचल हाट’ परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना और महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल हाट राज्य के विभिन्न जिलों में स्थानीय उत्पादों के विपणन और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने का एक माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा, “सरकार महिलाओं के लिए स्वरोज़गार और आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर बढ़ाने पर काम कर रही है। इससे महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही हैं।”

भाजपा  “पांच गुटों में बंटी हुई पार्टी” 

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस समय “पांच गुटों में बंटी हुई पार्टी” बन गई है और पार्टी के अंदर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है।मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि “वे सिर्फ़ वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए उनके बयानों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है।” उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस एक्साइज़ पॉलिसी की आलोचना कर रहा है, उसी नीति से कांग्रेस सरकार ने राज्य के लिए अधिक राजस्व अर्जित किया है।

सुक्खू ने कहा, “भाजपा में एक गुट वह भी है जो कांग्रेस से टूटकर गया और अब वहीं वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहा है। मंडी में अनुराग ठाकुर के पक्ष में नारे लगे तो जयराम ठाकुर तुरंत सुजानपुर पहुंच गए — यह बताता है कि भाजपा में अंदरूनी मतभेद कितने गहरे हैं।”मुख्यमंत्री ने  कहा कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की थी, लेकिन जनता ने कांग्रेस सरकार पर भरोसा जताया। “लोगों ने कांग्रेस की सरकार को दोबारा रिपीट करवाया और हमें फिर से 40 सीटों पर पहुंचाया।भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। नेता प्रतिपक्ष सिर्फ़ वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारी सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.