पंचकूला | पंचकूला पुलिस की पी.ओ. स्टाफ टीम ने ऑपरेशन ट्रेकडाउन के तहत कार्रवाई करते हुए 5 अक्टूबर से अब तक 10 भगौड़ो को पकड़कर अदालत में पेश किए है। विभिन्न मामलों में वांछित थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे।
भगोड़ों को पकड़ने के लिए पंचकूला पुलिस द्वारा विशेष रूप से पी.ओ. स्टाफ की टीम पहले से गठित है जो फरार और उद्घोषित अपराधियों को पकड़कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने का काम करती है।
टीम के इंचार्ज विरेंद्र नैन ने बताया कि पकड़े गए अधिकतर आरोपी ऐसे थे जो पुलिस और अदालत से बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद न्यायिक कार्रवाई में शामिल नहीं हुए थे। अदालत ने इन सभी को भगोड़ा घोषित कर रखा था।
इंचार्ज ने बताया कि कुछ आरोपी ऐसे भी थे जिन पर एक से अधिक मामले दर्ज थे और कुछ जमानत पर रिहा होकर फरार हो गए थे। फरार आरोपियों को पकड़ने में कई बार कठिनाई का सामना करना पड़ा क्योंकि वे अपना ठिकाना बदल लेते थे । ऐसे मामलों में साइबर सेल की तकनीकी मदद भी ली गई है।