Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम — जनसंपर्क और विकास कार्यों पर रहेगा मुख्य फोकस

Shimla, 13 November

 शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू और चौपाल विधानसभा क्षेत्रों का चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह प्रवास 14 से 17 नवम्बर 2025 तक रहेगा। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, मंत्री का यह दौरा विकास कार्यों की समीक्षा, विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन तथा जनता से सीधे संवाद पर केंद्रित रहेगा।

कार्यक्रम के अनुसार, रोहित ठाकुर 14 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे जुब्बल पहुंचेंगे, जहां वे तकनीकी शिक्षा मंत्री के साथ जुब्बल-कोटखाई निर्वाचन क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।अगले दिन 15 नवम्बर को वे प्रातः 10 बजे झड़ग पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे ग्राम पंचायत झड़ग में नए पंचायत भवन और सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करेंगे। दिन में आगे वे शांत महायज्ञ की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर जनता की शिकायतें भी सुनेंगे।16 नवम्बर को शिक्षा मंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खद्दर में प्रातः 11.30 बजे आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर वे विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे, साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से भी मुलाकात करेंगे।दौरे के अंतिम दिन 17 नवम्बर को रोहित ठाकुर पुडग में चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे धंदरोटी नाला से कैमली गांव तक नव-निर्मित संपर्क सड़क का उद्घाटन करेंगे। दिनभर वे विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के निर्देश देंगे।यह प्रवास क्षेत्रीय विकास और जनसंपर्क को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज बसों का चक्का जाम, 20 हजार कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 और 6 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि...

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.