Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार के ITBP जवान प्रदीप की ड्यूटी के दौरान हुई मौत

हिसार | हिसार जिले के धीरणवास गांव के रहने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान प्रदीप कालीरावण का बठिंडा में ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। गुरुवार शाम ड्यूटी के दौरान सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जवान का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव धीरणवास पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव में शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र होने की संभावना है।

13 वर्षों से ITBP में कर रहे थे सेवा

अगस्त 1991 में जन्मे प्रदीप कालीरावण वर्ष 2012 में ITBP की 7वीं NDRF बटालियन में भर्ती हुए थे। अपने लगभग 13 वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई बड़े राहत और बचाव अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बल में उनकी समर्पित सेवा और अनुशासन के लिए उन्हें हमेशा सराहा जाता रहा।

परिवार में पहले ही हो चुका था बड़ा दुख

प्रदीप के पिता उदयबीर का करीब 8 वर्ष पहले और उनकी मां का 17 वर्ष पहले निधन हो चुका था। प्रदीप की शादी बरवाला के गांव खेदड़ में हुई थी। उनके परिवार में उनकी तीन विवाहित बहनें हैं। जवान की अचानक मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

स्थानीय प्रशासन और गांव में शोक का माहौल

जैसे ही जवान के निधन की सूचना गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई। ग्रामीण और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी जवान को श्रद्धांजलि देने की तैयारी में जुटे हैं। इलाके के लोग प्रदीप के साहस, समर्पण और सेवा भावना को याद कर भावुक हो रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...

गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट हों लोग: संत बाबा बाल जी महाराज

Summer express, राकेश ,कोटला कलां। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत बाबा बाल जी आश्रम, कोटला कलां में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज और स्वामी गोपेश दास जी महाराज ने लोगों से अभियान में...

स्वास्थ्य शिविर में सीएम सुक्खू के शुगर टेस्ट की रिपोर्ट पर सवाल, जांच उपकरणों की विश्वसनीयता पर जताई चिंता

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जांच उपकरणों की विश्वसनीयता को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिंता जताई है। शिमला के कृष्णा नगर में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना ब्लड शुगर टेस्ट करवाया था। इस दौरान उपकरण में उनका शुगर स्तर 177...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.