Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-एनसीआर, जयपुर में ड्रग नेटवर्क पर छापे

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क पर कड़ा शिकंजा कसते हुए शुक्रवार सुबह दिल्ली–एनसीआर और राजस्थान के जयपुर में कई ठिकानों पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई हाल ही में 82.53 किलोग्राम कोकेन की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद तेज की गई है।

ईडी की टीमें सुबह करीब 7 बजे स्थानीय पुलिस के सहयोग से विभिन्न लोकेशंस पर एकसाथ पहुंचीं और तलाशी शुरू की। एजेंसी को संदेह है कि यह मामला एक संगठित अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़ा है, जिसे हवाला और फर्ज़ी कंपनियों के जरिये संचालित किया जा रहा था।

कई एजेंसियां एक्टिव, पोर्ट–एयरपोर्ट तक सर्च ऑपरेशन विस्तृत

कोकेन जब्ती के बाद ईडी के अलावा एनसीबी और डीआरआई ने भी अपनी जांच तेज कर दी है। विभिन्न एजेंसियों ने पोर्ट, एयरपोर्ट, गोदामों और लॉजिस्टिक हब समेत कई संवेदनशील स्थानों पर दबिश देकर संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाए हैं।

जांच अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती सुराग यह संकेत देते हैं कि ड्रग्स नेटवर्क देश के कई बड़े शहरों में फैला हुआ है और तस्कर फर्जी कंपनियों के जरिए पैसों के लेनदेन को वैध दिखाने की कोशिश कर रहे थे।

डिजिटल सबूत खंगालने में जुटी ईडी

ईडी ड्रग्स तस्करी से जुड़े वित्तीय नेटवर्क की मैपिंग कर रही है और स्थानीय हैंडलर्स, ट्रांसपोर्ट चैनल और विदेशी कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है। एजेंसी ने कई ठिकानों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज कब्जे में लेकर फॉरेंसिक विश्लेषण शुरू कर दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि पूरे मॉड्यूल को बेनकाब करने के लिए छापेमारी अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...

3 से 6 जुलाई तक सेक्टर-25 में होगी पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन (सीआरए) की ओर से 3 से 6 जुलाई 2026 तक सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज में पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए नेशनल राइफल (एनआर) और डेफ वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।...

नयागांव की खाली बिल्डिंग में धारदार हथियारों से हमला, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | मोहाली के नयागांव क्षेत्र में वीरवार देर रात एक खाली पड़ी बिल्डिंग में हुए खूनी हमले में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी करण के रूप में हुई है। वहीं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.