Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बड़ा पुलिस अभियान, ऑपरेशन ट्रैक डाउन में 1631 गिरफ्तार

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने राज्य भर में आपराधिक नेटवर्क पर करारी चोट करते हुए ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत बड़ी सफलता दर्ज की है। पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस व्यापक अभियान में अब तक 1,631 अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इनमें 319 कुख्यात अपराधियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। यह अभियान 20 नवंबर तक जारी रहेगा।

राज्य में अपराध पर कड़ा प्रहार

DGP ओपी सिंह ने बताया कि ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ का उद्देश्य संगठित अपराध, चोरी, ठगी, नशा तस्करी और अन्य गंभीर वारदातों में शामिल अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों—विशेषकर अंबाला, पलवल, सिरसा (डबवाली) और यमुनानगर—में हुई हालिया कार्रवाई यह दर्शाती है कि अभियान बेहद प्रभावी साबित हो रहा है।

अंबाला पुलिस की बड़ी सफलता—ईरानी गैंग के चार सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

अंबाला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में—

  • गुलाम अब्बास उर्फ रिहाना रजवी (मुख्य सरगना)
  • मोहम्मद खान
  • अकबर मियां शेख
  • असदुल्ला खान उर्फ कालिया

शामिल हैं। यह गैंग देशभर में अब तक 105 से अधिक सोने और हीरे की चोरी/ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड और दो एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की हैं।

डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन

सिरसा के डबवाली क्षेत्र में पुलिस ने नशा माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। यहां पुलिस ने एक बड़े नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 256.13 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपये) के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

20 नवंबर तक जारी रहेगा अभियान

हरियाणा पुलिस का कहना है कि अभियान के अगले चरण में इस नेटवर्क से जुड़े और अपराधियों की धरपकड़ तेज की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि राज्य में संगठित अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने तक कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.