Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महबूबा के विवादित बयान से हंगामा, अनिल विज ने कसा तंज

अंबाला I महबूबा मुफ्ती के हालिया बयान पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। मुफ्ती ने कहा था कि लाल किले पर हुआ धमाका “कश्मीर की आवाज” है, जिसके बाद हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अनिल विज ने मुफ्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लाल किले जैसे ऐतिहासिक स्थल पर हुए आतंकी हमले को कश्मीर की आवाज बताकर वह खुलकर उग्रवाद का समर्थन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब महबूबा मुफ्ती ने ऐसे विवादित और भड़काऊ बयान दिए हों।

विज ने हमला बोलते हुए कहा, “अगर वह ऐसे हमलों को कश्मीर की आवाज बता रही हैं, तो क्या इसका मतलब यह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बम धमाकों को जायज़ ठहराया जाएगा? इस तरह के बयान देश की भावनाओं को ठेस पहुँचाते हैं और आतंकी मानसिकता को बढ़ावा देते हैं।”

मंत्री विज ने यह भी आरोप लगाया कि मुफ्ती के बयान राष्ट्रहित के खिलाफ हैं और देश की एकता एवं अखंडता को कमजोर करने वाले हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेब बागवानों के नोटिस पर बरागटा ने घेरा सरकार को, 100 करोड़ के बकाये के भुगतान की मांग

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं जुब्बल-कोटखाई से प्रत्याशी चेतन बरागटा ने सेब बागवानों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। बरागटा ने 100 से अधिक बोरी सेब एमआईएस के तहत देने वाले बागवानों को भेजे जा रहे जांच और सत्यापन नोटिस पर सवाल उठाते हुए इन्हें...

जिम्बाब्वे की लेक कराइबा में ओवरलोड फेरी पलटी: 15 की मौत 27 लोग लापता

Summer express, जिम्बाब्वे। लेक कराइबा में क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही एक फेरी के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 27 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, हादसे के बाद...

फिरोजपुर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब में बम धमकियों की घटनाओं के बीच अब फिरोजपुर जिला न्यायालय को धमकी भरा फोन आया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस...

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, आईएसआई की साजिश का इनपुट

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत विरोधी तत्व 15 अगस्त के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। इन संभावित खतरों को देखते...

नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना, 19 अगस्त को कांग्रेस करेगी धरना

Summer express, चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता कर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तैयार की गई है। हरियाणा कौशल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.